Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दीपावली के बाद प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू परिवहन निगम की बसों में भारी भीड़।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 25, 2025

दीपावली के बाद प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू परिवहन निगम की बसों में भारी भीड़।

सीटों के लिए मारामारी ऑनलाइन चल रही है सीटों की बुकिंग।अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू।

खल रही है बसों की कमी दीपावली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र के प्रवासी बड़ी संख्या में अपने गांव पहुंचे हुए थे। दीपावली समापन के बाद अब बड़ी तादाद में प्रवासियों का दिल्ली, मुंबई ,देहरादून, बेंगलुरु ,बरेली आदि महानगरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिस कारण अब रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों के लिए सीटों के लिए मारामारी मची हुई है।उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो प्रभारी जगदीश नारायण व वरिष्ठ लिपिक सूरजभान ने बताया यात्रियों को गंतव्य तक सकुशल पहुंचाने के लिए लोहाघाट डिपो पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया डिपो की 15 रूटीन बसे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही है ।यात्रियों के भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन भी डिपो के द्वारा किया जा रहा है ।उन्होंने बताया आज दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस चलाई गई। कहा यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करने दिया जाएगा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लोहाघाट डिपो में बसों की कमी भी काफी खल रही है।जिस कारण सैकड़ो यात्री टैक्सी से सफर करने को मजबूर है। कुछ बसों की हालत ऐसी है कि उनके गंतव्य तक पहुंचना नामुनकिन है। लोगों ने शासन प्रशासन से लोहाघाट डिपो को नई बसें देने की मांग उठाई। भीड़ नियंत्रण के कांस्टेबल हेम महरा व पीआरडी बबलू जुटे रहे।

जरूरी खबरें