रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट वि0संघर्ष समिति ने लॉ कॉलेज निर्माण व नगर के विकास के को लेकर डीएम से की मुलाकात।
Laxman Singh Bisht
Fri, Feb 20, 2026
लोहाघाट वि0संघर्ष समिति ने लॉ कॉलेज निर्माण व नगर के विकास के को लेकर डीएम से की मुलाकात।
मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।
लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने आज शुक्रवार को समिति अध्यक्ष विपिन गोरख के नेतृत्व में लोहाघाट महाविद्यालय में लॉ कॉलेज निर्माण व नगर की विकास योजनाओ व समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की तथा लोहाघाट में लॉ कॉलेज खोलने की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया तथा जिलाधिकारी से अपने स्तर से भी कार्रवाई की मांग की। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा छात्र हित को देखते हुए लोहाघाट में लॉ कॉलेज की सख्त आवश्यकता है और उसकी 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के द्वारा घोषणा भी की गई है।
गोरखा ने बताया इसके अलावा नगर पालिका परिषद लोहाघाट के द्वारा पालिका कार्यालय के पास एक करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से कार पार्किंग का निर्माण किया गया है जिसे चंद् प्रभावशाली लोगों को किराए पर दे दिया गया है आम जनता का इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस पार्किंग स्थल को प्रति घंटे के हिसाब से किराए में देने की मांग की गई ताकि आम जन को इसका लाभ मिल सके। या पार्किंग स्थल को छोटे व्यापारियों को वाजिब किराए पर दिया जाए जिससे रोजगार के अवसर भी मुहैया हो।

गोरखा ने बताया जिलाधिकारी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से छात्र हित को देखते हुए जल्द से जल्द लोहाघाट में लॉ की कक्षाएं संचालित करने की मांग की है।ज्ञापन देने में प्रहलाद सिंह मेहता पूर्व सभासद दीपक शाह, समिति उपाध्यक्ष राज किशोर शाह, भुवन बिष्ट, अजय गोरखा ,लोकेश पांडे आदि मौजूद रहे।
