रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jul 5, 2026
लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

चंपावत जिले के लोहाघाट में बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के पहले बैच के लिए 30 बालिका खिलाड़ियों का बॉक्सिंग ,एथलेटिक्स व बैडमिंटन में चयन किया गया है। प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में लोहाघाट व चंपावत की बेटियों ने कमाल किया है। एथलेटिक्स में इसिका जोशी, प्रतीक्षा कार्की व समायरा महरा का चयन हुआ है तो वही बॉक्सिंग में वाहिनी डूंगरिया, वंशिका फर्त्याल व भूमि के लिए महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के दरवाजे खुले इसके अलावा बैडमिंटन के लिए ग्रेसी ,भाविका अधिकारी व तपस्या मुरारी का चयन किया गया है। प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज मे लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र की 9 बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बैच में जगह बनाते हुए इतिहास रचा है। वहीं लोगों ने अपने क्षेत्र की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।