Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 5, 2026

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

लोहाघाट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के मेधावी छात्र खीम चंद ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश जोशी ने खीम चंद को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से छात्र ने यह मुकाम हासिल किया है। जोशी ने विश्वास जताया कि खीम चंद आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का गौरव बढ़ाएगा।उन्होंने कहा कि पासम जैसे 'दुर्गम क्षेत्र' में शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि एक सकारात्मक संदेश है। कभी जहाँ बच्चों के लिए नियमित रूप से विद्यालय तक पहुँचना भी चुनौती माना जाता था, वहीं आज यहाँ के विद्यार्थी छात्रवृत्ति, विज्ञान, खेल और सहशैक्षिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर शिक्षक पान सिंह चमलेगी, सुभाष चंद्र, कृष्ण कुमार चौबे, एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रकांत तिवारी तथा विद्यालय के कर्मचारियों ने भी छात्र को शुभकामनाएँ दीं। अभिभावकों ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सतत मार्गदर्शन से बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।विद्यालय परिवार ने खीम चंद की इस सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

जरूरी खबरें