Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सस्ता गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन ई पोस मशीन लगाने का किया विरोध। पुराने बिलों के भुगतान की मांग।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 30, 2025

मांगे पूरी न होने पर हड़ताल की दी चेतावनी। बिना तोले राशन देने पर जताई नाराजगी।लोहाघाट में लंबे समय से सस्ता गल्ला व्यापारी पुराने बिलों व कोरोना काल के रुके हुए बिलों के भुगतान की मांग कर रहे हैं ।पर सरकार के द्वारा अभी तक सस्ता गल्ला व्यापारियों की मांगो को अनसुना किया गया है। जिस कारण सस्ता गल्ला व्यापारियों में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है ।बुधवार को सस्ता गल्ला विक्रेता संघ जिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा के नेतृत्व मे सस्ता गल्ला व्यापारियों ने लोहाघाट में बैठक आयोजित की बैठक में सरकार से तत्काल पुराने बिलों के साथ-साथ कोरोना काल के रुके हुए बिलों के भुगतान की मांग की तथा सस्ता गल्ला गोदाम मे धर्म कांटा लगाने की मांग करते हुए बिना तोले राशन दिए जाने पर पूर्ण रूप से नाराजगी जताई। कहा इसका सस्ता गल्ला विक्रेता कड़ा विरोध करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा ने कहा सस्ता गल्ला विक्रेता लंबे समय से वेतनमान की मांग सरकार व विभाग से कर रहे हैं जिस विभाग व सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है ।सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगे नहीं मानी गई तो समस्त सस्ता गल्ला विक्रेता हड़ताल में जाने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी इस दौरान सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष ने कहा जल्द मामले को लेकर कुमाऊं के चार जनपदों की एक बैठक आयोजित की जाएगी । समस्त सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एक सुर में सरकार से उनकी मांगे पूरी करने की मांग की।बैठक में सलीम जावेद, सुरेश चंद्र जोशी, रामू ढेक,हरीश चतुर्वेदी, दीपक सिंह पुजारी, राजेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र, सुरेश शर्मा आदि सस्ता गल्ला व्यापारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें