: लोहाघाट:भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता और गोविंद पर विश्वास से प्रचंड जीत: राजू गड़कोटी
Laxman Singh Bisht
Sat, Jan 25, 2025
भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता और गोविंद पर विश्वास से प्रचंड जीत: राजू गड़कोटी
लोहाघाट नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा की प्रचंड जीत पर चुनाव संयोजक राजू गड़कोटी ने क्षेत्रीय जनता का आभार जताते हुए कहा है कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता समर्पण और जनता का भाजपा के प्रति आस्था विश्वास और माननीय मुख्यमंत्री के विकासपरक सोच का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद वर्मा को जनपद में एक ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है. गड़कोटी ने कहा गोविंद वर्मा एक मिलानसार व्यक्तित्व है जिस कारण जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया है. गड़कोटी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन होने के साथ-साथ सुनियोजित तरीके से कार्य करने वाला संगठन है जिसका प्रतिफल आज हम सबके बीच देखने को मिला है. उन्होंने कहा क्षेत्रीय जनता द्वारा भाजपा के प्रति आस्था और विश्वास का प्रतिफल भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री अवश्य ही उन्हें विकास के रूप में प्रदान करेंगे.अब अवश्य ही हम सब मिलकर लोहाघाट नगर को आदर्श नगर बनाने की परिकल्पना को साकार रूप दे पाएंगे.