Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रन फॉर यूनिटी में दौड़ा लोहाघाट। धूमधाम से मनाई गई लोह पुरुष की जन्म जयंती।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 31, 2025

रन फॉर यूनिटी में दौड़ा लोहाघाट। धूमधाम से मनाई गई लोह पुरुष की जन्म जयंती।लोहाघाट।आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जन्म जयंती के अवसर पर लोहाघाट मे रन फॉर यूनिटी के तहत ओपन वर्ग की दौड़ रखी गई ।जिसमें प्रथम ,द्वितीय व तृतीय आने वाले धावकों को 5100 ,3100 और 2100 रुपए की नगद धनराशि दी गई। कार्यक्रम संयोजक राजू गढ़कोटी ने बताया ओपन वर्ग पुरुष में मनोज जोशी, सागर धोनी व गौरव नाथ पहले तीन स्थानों में रहे तथा महिला ओपन में रिया सौम्या और तनिष्का पहले तीन स्थानों में रही उन्होंने बताया प्रथम तीन स्थान में आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उनके पग चिन्हों में चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,कार्यक्रम संयोजक राजू गढ़कोटी, सहसंयोजक राजू अधिकारी, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगोली, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,दीपक सुतेरी ,सचिन जोशी, दीपक जोशी , गौरव पांडे, लोहित खोलियां, अर्जुन महरा , भास्कर गढ़कोटी , चंद्रशेखर बगोली बसंत पगरिया , कोच नितिन ढेक ,मनोज करायत, बॉक्सिंग कोच आनंद मेहरा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें