Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सिकंदर और स्वर्णकारों के बीच हुई सुलह हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा वापस।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 29, 2025

दोनों पक्षों के बीच हुई गलतफहमी के चलते मामला आया था सामने। सिकंदर पर लगे थे सोना लेकर फरार होने के आरोप।2 जून 2025 को लोहाघाट थाने में नगर के स्वर्णकारों के द्वारा एक तहरीर दी जाती है कि स्वर्ण आभूषण बनाने वाला पश्चिम बंगाल का कारीगर सिकंदर उनका सोना लेकर परिवार सहित फरार हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहाघाट पुलिस के द्वारा सिकंदर के खिलाफ 316(2 ) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। और जांच अधिकारी कुंदन सिंह बोरा के द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। इस बीच मामले में स्वर्णकारो और सिकंदर के बीच फोन में संपर्क हुआ जिसमें सिकंदर के द्वारा बताया गया कि वह किसी कार्य से घर गया हुआ है और जल्द ही वह वापस लोहाघाट आएगा। दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी के चलते यह वाकया सामने आया। मामले में मुकदमा वापस लेने के लिए हाईकोर्ट नैनीताल में याचिका दायर की गई जिसमें सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पुलिस को मुकदमा वापस लेने के निर्देश दिए । जांच अधिकारी ने बताया माननीय न्यायालय के आदेश पर सिकंदर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस ले लिया गया है। सिकंदर का कहना है उसके घर में अचानक जरूरी काम पड़ गया था जिस कारण वह परिवार सहित अपने घर गया हुआ था। जल्दबाजी में उसके द्वारा स्वर्णकारों को सूचित नहीं किया गया जिसके चलते यह गलतफहमी हुई थी। सिकंदर ने कहा वह वापस लोहाघाट आ चुका है और काम कर रहा है। स्वर्णकारो और उसके बीच जो गलतफहमी हुई थी वह दूर हो चुकी है। सिकंदर ने लोहाघाट में अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। सिकंदर के वापस लौटने से स्वर्णकारों ने राहत की सांस ली। यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था।
"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए" 9761602741"पर संपर्क करें और अपने चुनाव प्रचार को गति दे।

जरूरी खबरें