रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एस0एस0बी0 से सेवानिवृत्ति एरिया ऑर्गेनाइजर आर0पी0ओली का 84 वर्ष की उम्र में निधन
Laxman Singh Bisht
Fri, May 9, 2025
एस0एस0बी0 से सेवानिवृत्ति एरिया ऑर्गेनाइजर आर0पी0ओली का 84 वर्ष की उम्र में निधन
लोहाघाट के ट्रेजरी निवासी एस0एस0बी0 से सेवानिवृत्ति एरिया ऑर्गेनाइजर ब वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आर0पी0ओली का 84 वर्ष वर्ष की उम्र में गुरुवार 08 मई की रात्री में अपने आवास मे निधन हो गया। आर0पी0 ओली क्षेत्र की हर सामाजिक गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उनका निधन संपूर्ण क्षेत्र के लिए अपूरणीय छति है। लोहाघाट के छमनियाँ में स्पोटर्स स्टेडियम निर्माण में भी स्वर्गीय आर0पी0ओली का सराहनीय सहयोग रहा है। इनका अंतिम संस्कार आज 09 मई को रामेश्वर घाट लोहाघाट में किया जाएगा, जहां इनके जेस्ट पुत्र शिक्षक श्रीनिवास ओली चिता को मुखाग्नि देंगे, आर0पी0ओली के निधन पर चंपावत के समस्त शिक्षक एवं कार्मिक संगठनों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने में डीआईजी धीरेंद्र गुंज्याल, उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, सचिव वीरेंद्र मेहता फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सचिव जीवन ओली, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन सचिन हिमांशु मुरारी, भूपेंद्र सिंह "ताऊ" राजकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी सचिव इंदुवर जोशी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा सचिव बंशीधर थ्वाल, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के अध्यक्ष रमेश देव सचिव जगदीश सिंह तड़ागी, फार्मासिस्ट संगठन के विष्णु गिरी गोस्वामी, कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी सचिव अशोक सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ शिक्षक नरेश चंद्र राय, प्रकाश सिंह तड़ागी, ईश्वरी लाल शाह, ललित मोहन चतुर्वेदी, मिंटू सिंह राणा, मालविका पंत, कैलाश नाथ महंत, लोचन त्रिपाठी, कुंवर प्रथौली, रमेश चंद्र जोशी,ऋषिराज खर्कवाल , सामाजिक कार्यकर्ता राजु गरकोटी सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है।