Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:2 किलोमीटर चलने के बाद खराब हुई रोडवेज बस एक घंटे तक यात्रियों की फजीहत निवर्तमान पालिका अध्यक्ष बर्मा ने रोडवेज अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप आंदोलन की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 30, 2024
2 किलोमीटर चलने के बाद खराब हुई रोडवेज बस एक घंटे तक यात्रियों की फजीहत निवर्तमान पालिका अध्यक्ष बर्मा ने रोडवेज अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप आंदोलन की दी चेतावनी रोडवेज की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है शनिवार को शाम 3:00 बजे लोहाघाट से देहरादून को जाने वाली बस रोडवेज स्टेशन लोहाघाट से यात्रियों को लेकर देहरादून को रवाना हुई लोहाघाट से मात्र 2 किलोमीटर चलने के बाद बस खूना के पास पहुंच कर खराब हो गई लगभग एक घंटे बाद लोहाघाट कार्यशाला से आए तकनीकी कर्मचारियों के द्वारा बस को ठीक कर देहरादून को रवाना किया गया इस दौरान लगभग एक घंटे तक यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी वही लोहाघाट नगर पालिका के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा लोहाघाट डिपो की हालत बद से बदतर हो चुकी है उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही से पर्याप्त मात्रा में बसों के स्पेयर पार्ट्स नहीं मिल पा रहे हैं तथा जो पार्ट्स आ रहे हैं उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं है कई बसें स्पेयर पार्ट्स न मिलने से कार्यशाला में खड़ी हो गई है जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है रोडवेज प्रबंधन के द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए जुगाड़ कर बसों को चलाया जा रहा है बसे आए दिन आधे रास्ते में खराब हो रही है उन्होंने कहा यदि रोडवेज के अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो उनके खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा वही रोडवेज के आरएम आलोक बुनवाल ने बताया कार्यशाला में स्पेयर पार्ट्स की कोई कमी नहीं है और बसें भी पर्याप्त संख्या में मौजूद है वही रास्ते में बसों के लगातार खराब होने से लोगों में काफी आक्रोश है

जरूरी खबरें