Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किमतोली मे मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना में निकली सड़ी हुई मलका की दाल।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 17, 2025

किमतोली मे मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना में निकली सड़ी हुई मलका की दाल।सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में जनता को मलका की दाल बिक्री की जा रही है। तो वही आज 17 अक्टूबर को किमतोली की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान में जब सस्ता गल्ला व्यापारी नरेंद्र सिंह अधिकारी के द्वारा ग्राहकों को देने के लिए दाल का पैकेट निकाला गया तो उससे बदबू आ रही थी। सस्ता गल्ला विक्रेता नरेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया जब उनके द्वारा दाल का पैकेट खोला गया तो उसके अंदर सड़ी हुई मलका की दाल निकली जिससे भयंकर बदबू आ रही थी ।नरेंद्र सिंह ने बताया उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया है ।उन्होंने कहा दाल के अंदर कुछ मरा हुआ जानवर भी हो सकता है। उन्होंने कहा उनके द्वारा इस पैकेट को सुरक्षित रख लिया गया। नरेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया अब दाल लेने के लिए ग्राहक आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से व खाद्य पूर्ति विभाग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। मामले मे लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है।

जरूरी खबरें