Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सिरतोली (चौमेल) के ग्रामीण कृषि उत्पादों को कंधे में ढोकर पहुंचा रहे हैं सड़क तक।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 2, 2025

.सिरतोली (चौमेल) के ग्रामीण कृषि उत्पादों को कंधे में ढोकर पहुंचा रहे हैं सड़क तक।

सड़क न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं ग्रामीण मरीजों को ढोना पड़ता है डोली पर।लोहाघाट विधानसभा के सिरतोली (चोमेल) के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से सड़क न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। ग्रामीण धर्म सिंह चौधरी ,टीका सिंह, अनूप सिंह, जगत सिंह आदि ने बताया लंबे समय से ग्रामीण सरकार व शासन प्रशासन से गांव तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं पर उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आए दिन ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया सड़क न होने से बीमारी को डोली के सहारे डेढ़ किलोमीटर सड़क तक पैदल लाना पड़ता है। कहा आजकल क्षेत्र में अदरक की खेती हुई है गांव की महिलाओं व युवाओं को अदरक को अपने कंधों में ढोकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कृषि बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण आज तक यहा सरकार व शासन प्रशासन के द्वारा सड़क का निर्माण नहीं किया गया है और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी लगातार गांव की अपेक्षा की गई है। सिर्फ सड़क लाने के वादे किए गए। ग्रामीणों ने सरकार व शासन प्रशासन से गांव तक सड़क निर्माण की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा सड़क न होने से उन्हें कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पर उनकी समस्या का समाधान न तो शासन प्रशासन करता है और ना ही जनप्रतिनिधि सरकार के द्वारा सिर्फ विकास के वादे किए जा रहे हैं उन्हें उनके मूलभूत अधिकार से वंचित किया गया है। ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

जरूरी खबरें