रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट संघर्ष समिति ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध व शहीदों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 23, 2025
मृतक आत्माओ की शांति के लिए की प्रार्थना
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत से लोहाघाट में भी आक्रोश फैला हुआ है।बुधवार शाम को लोहाघाट संघर्ष समिति ने अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला तथा गांधी पार्क में हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस घटना से लोगों में दुख के साथ-साथ काफी आक्रोश देखने को मिला लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए । कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने इस घटना को कायरता पूर्ण करार दिया। कहा केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले ।जल्द आतंकवाद पर बड़ी कार्यवाही हो। क्योंकि इस घटना से देश की जनता में काफी आक्रोश है । लोगों ने कहा आतंकवादियों ने नाम पूछ पूछ कर सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है । संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की मांग की है। कहा इस घटना ने पूरे देश को झखझोर कर रख दिया है। लोग दहशत में है तथा अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।सरकार ने जल्द इस घटना पर कड़ा कदम उठाना चाहिए।इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, डी0डी0पांडे ,प्रहलाद सिंह मेहता शैलेंद्र राय, जीवन सिंह मेहता, लोकेश पांडे,बादल पुनेठा, रमेश बिष्ट ,अनंत शाह ,रंजीत अधिकारी, ललित शाह ,राज किशोर शाह, दीपक शाह , अजय गोरखा सहित कई लोग मौजूद रहे।