रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पेयजल को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची अनुसूचित जाति की महिलाएं। जल निगम के खिलाफ दिया धरना।
Laxman Singh Bisht
Sat, May 17, 2025
एसडीएम ने दिया आश्वासन एक महीने के भीतर मिलेगा पानी। डीएम ने मामले में जताई नाराजगी।
6 साल से नहीं मिला हर घर नल हर घर जल का जल।
लोहाघाट के कोली ढेक ग्राम सभा की अनुसूचित जाति बस्ती की महिलाएं पिछले कई वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रही है। कई बार उनके द्वारा जल निगम व प्रशासन से पेयजल समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई पर मामले का समाधान नहीं हो पाया ।शनिवार को आक्रोशित अनुसूचित जाति की महिलाएं रेखा देवी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंची। जहां उनके द्वारा जल निगम के खिलाफ धरना दिया। मामले का एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल निगम के अधिकारियों को कार्यालय में बुलाया तथा महिलाओं की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। जिस पर पेयजल निगम के सहायक अभियंता एन के गरकोटी व धीरज जोशी ने महिलाओं को एक महीने 15 जून तक पेयजल समस्या के समाधान का ठोस आश्वासन दिया। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने कहा जल निगम के अधिकारियों को एक महीने तक समस्या के अस्थाई समाधान के लिए अतिरिक्त स्टैंड पोस्ट लगाने तथा टैंकरों से अनुचित बस्ती में पानी बांटने के निर्देश दिए। तथा 15 जून तक समस्या का समाधान न होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम लोहाघाट के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद महिलाओं ने एसडीएम लोहाघाट का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया कहा अगर एक महीने के बाद समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। महिला रेखा देवी और अन्य महिलाओं ने कहा विभाग के द्वारा 6 साल पहले उनके घरों के पास हर घर नल हर घर जल योजना के पाइप लगा दिए लेकिन अभी तक उन पाइपों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। विभाग के द्वारा जो पानी दिया जा रहा है उससे ग्रामीणों को मात्र दो बाल्टी पानी मिल पाता है ।
पेयजल के लिए उन्हें तीन किलोमीटर दूर कोली झील की दौड़ लगानी पड़ती है। विभाग से कई बार समस्या के समाधान की मांग की गई पर सिर्फ उन्हें आश्वासन दिए गए हैं।और अनुसूचित बस्ती मे लगने वाले हैंडपंप को भी दूसरी जगह लगा दिया गया है। वही मामले मे डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने गहरी नाराजगी जताते हुए जल निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए है। अब देखना है इस बार जल निगम महिलाओं की समस्या का समाधान कर पता है या सिर्फ आश्वासन आश्वासन ही रह जाता है।इस दौरान ममता देवी, शांति देवी ,आशा देवी ,धनी देवी, दीपा देवी, सुमन देवी ,इशिता , किरन देवी, भावना ,संगीता देवी ,गोविंद देवी, पूनम देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।