Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :बीज राखी कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण का शानदार संदेश। आयुष विभाग की पहल

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 7, 2025

बीज राखी कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण का शानदार संदेश। आयुष विभाग की पहल चम्पावत जिले में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद सिंह गोसाई की पहल पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल करते हुए बीज राखी कार्यक्रम का आयोजन किया । जिले के आयुष आरोग्य केंद्र लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम मे पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को बीज राखियां बांटी गईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के त्यौहार को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाना और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है ।कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी डॉ भास्कर ने विभाग द्वारा दी गयी बीज राखियां वितरित कीं, तथा लोगों को इन बीज राखी की उपयोगिता की जानकारी दी साथ ही इन बीज राखी के उपयोग से बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया । जिले के आयुर्वेदिक एव यूनानी अधिकारी डॉ आनन्द सिंह गुसाई ने बताया कि आयुष शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी आयुष चिकित्सालय व आरोग्य मन्दिरो में बीज युक्त राखी का वितरण किया जा रहा है । जिसके तहत जिले के लोहाघाट में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । उन्होंने बताया कि विभाग की पहल है कि रक्षाबंधन पर्व को प्रकृति के साथ जोड़ा जाय ।ताकि भाई बहन के पर्व पर राखी के उपयोग के बाद इसे पर्यावरण संरक्षण का सन्देश जाय । उन्होंने बताया कि इस राखी में औषधि पौध व पुष्प के बीज है । अगले वर्ष कार्यक्रम को और अधिक बृहद रूप से किया जाएगा। तो वही कार्यक्रम में आई योग साधक महिलाओ ने कहा कि यह सरकार व आयुष शिक्षा विभाग की अच्छी पहल है । इससे आम जनमानस में जागरूकता तो बढ़ेगी ही साथ राखी के उपयोग के बाद बीज से पौध उगेंगे व पर्यावरण का संरक्षण होगा । कार्यक्रम डॉक्टर प्रकाश सिंह योग अनुदेशिका सोनिया आर्य, शोभा मुरारी ,लीला खर्कवाल सहित कई योग साधक महिलाएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें