Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रेड क्रॉस दिवस पर पासम विद्यालय में सेवा शपथ का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

रेड क्रॉस दिवस पर पासम विद्यालय में सेवा शपथ का आयोजनलोहाघाट ब्लाक के सीमांत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम में हर्षोल्लास से रेड क्रॉस दिवस मनाया गया।बच्चों ने मानव सेवा की शपथ ली।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम में आज रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार ने एकत्र होकर रेड क्रॉस की मूल भावना—"मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, सेवा, एकता और सार्वभौमिकता"को आत्मसात किया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये प्रधानाध्यापक नरेश जोशी ने रेड क्रॉस की स्थापना, उसके ऐतिहासिक योगदान तथा वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।प्रधानाध्यापक श्री जोशी ने कहा, “रेड क्रॉस दिवस न केवल एक स्मरण दिवस है, बल्कि यह हम सबके लिए आत्मचिंतन का अवसर है कि हम अपने समाज और जरूरतमंदों के लिए क्या कर सकते हैं। बच्चों को आज से ही सेवा और करुणा का भाव सिखाना हमारी जिम्मेदारी है”।विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से रेड क्रॉस की सेवा शपथ ली। शपथ में उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा समाज में सद्भाव, सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रेड क्रॉस की गतिविधियों पर लघु भाषण प्रस्तुत किए गए।विद्यालय परिसर में शांति, अनुशासन और सेवा भाव की वातावरण में सम्पन्न यह कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत बना। कार्यक्रम में शिक्षक सुभाष चंद्र कृष्ण कुमार चौबे हीरा देवी सावित्रि देवी आदि उपस्थित रहे

जरूरी खबरें