Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जीआईसी दिगाली चौड़ में सेवा शपथ का हुआ आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जीआईसी दिगाली चौड़ में सेवा शपथ का हुआ आयोजन।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री रा0 इ 0का0 दिगालीचौड़ में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को हुए कार्यकम में छात्र छात्राओं ने रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना इसके उद्देश्यों व महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। प्रभारी प्रधानाचार्य शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के दिशा निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में शिक्षक भुवन अधिकारी और नीरज नाथ ने सर हेनरी ड्यूनंट के जीवन वृत्त के बारे में बताने के साथ साथ विश्व रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना के इतिहास से व इसके द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्यों से छात्र छात्राओं को विस्तार से परिचित कराया। छात्रा प्रिया द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव का संदेश सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा इस वर्ष की थीम 'मानवता के पक्ष में' को जानते हुए मानव सेवा शपथ ली। इस अवसर पर शिक्षक अनीता कुंवर तथा गार्गी गंगवार के नेतृत्व में छात्रों के मध्य निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें दीपा खोलिया, दक्ष सिंह, शिवम्, लक्ष्मी चिल्कोटी, ममता मोहन लाल, द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक नवीन भट्ट, जगदीश चंद्र, कमलेश जोशी, ललिता वर्मा, कंचना आर्या, गणेश बोरा, गायत्री जोशी, राहुल पाटनी, कार्यालय कर्मचारी अनुराग लेखक, स्मृति नेगी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें