रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एकल विद्यालय ने रौशाल में निकाली रैली
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 28, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एकल विद्यालय ने रौशाल में निकाली रैली
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में।आज 28 अप्रैल को एकल विद्यालय अंचल चंपावत के संच तल्लादेश ने लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत रौशाल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध मे एकल विद्यालय की ओर से रैली निकाली गई। सर्वप्रथम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और रैली के माध्यम से सभी सनातनियों को जागरुक किया गया । तथा आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई इस दौरान लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश नजर आया। कार्यक्रम में संच तल्लादेश के अध्यक्ष बसंत भट्ट व संच तल्लादेश की संच प्रशिक्षक ऊषा चौहान , संच तल्लादेश के आचार्य व ग्राम के अन्य सदस्यों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और सभी को जागरुक किया गया ।