Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 25, 2026

एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा आज बुधवार को थाना लोहाघाट का वार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान के द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस बल को शस्त्रों को खोलने-जोड़ने का अभ्यास एवं बलवा ड्रिल कराई गई। इसके उपरांत उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस दौरान पुलिस कप्तान के द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, दंगा नियंत्रण उपकरण/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस माल एवं वाहन, मैस, बैरक एवं आवासीय परिसर का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट को निर्देशित किया गया कि आपदा उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखा जाए, सीसीटीएनएस प्रणाली को अद्यतन रखा जाए, थाना परिसर एवं शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए । तथा लावारिस माल एवं वाहनों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

जरूरी खबरें