Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गंगनोला में पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला ।

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राष्ट्रीय युवा दिवस पर जीआईसी दिगाली चौड़ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 13, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जीआईसी दिगाली चौड़ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी को माय भारत चंपावत( नेहरू युवा केंद्र) की ओर से राष्टीय युवा दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक उषा चौहान के नेतृत्व मे बालक व बालिका वर्ग में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एकल विद्यालय के संच अध्यक्ष बसंत भट्ट , डूंगरा बोरा के पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र बोहरा , बिंदा तिवारी के पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सामंत संच तल्लादेश की संच प्रशिक्षक नीलम कार्यक्रम में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया और आए हुए अतिथियों का बैच अलंकर कर सम्मान किया गया ।तत्पश्चात मुख्य अतिथि अध्यक्ष बसंत भट्ट के आशीष वचनों के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया व मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अपने विचारों से बच्चों को प्रेरित किया तथा स्वामी विवेकानंद जी के बारे में उन्हें गहनता से जानकारी दी गई तत्पश्चात खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। प्रतियोगिता में सभी स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन में शपथ ग्रहण की गई और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

जरूरी खबरें