Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा विपक्षी दल के पास कोई मुद्दा नहीं उनके व्यक्तिगत जीवन पर कर रहे हैं हमला।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 16, 2026

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा विपक्षी दल के पास कोई मुद्दा नहीं उनके व्यक्तिगत जीवन पर कर रहे हैं हमला।

भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे:रेखा आर्यप्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य के पति के द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के द्वारा खेल मंत्री के खिलाफ एक टिप्पणी की गई थी जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। चंपावत दौरे पर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्य ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के द्वारा की गई टिप्पणी पर अपना जवाब देते हुए कहा विपक्षी दल के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। वह उनके निजी जीवन पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब किसी दल के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है वह निजी हमले पर आ जाते हैं।यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उसके बाद से फिर किसी भी दल का पतन शुरू होता है। ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे। हालांकि खेल मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का नाम नहीं लिया पर इशारों इशारों में वह अपनी बात कह गई।

जरूरी खबरें