लोहाघाट:एसएसबी ने दिया किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक का प्रशिक्षण
Laxman Singh Bisht
Jul 06, 2024 02:29 pm
83 views
06 Jul 2024
एसएसबी ने दिया किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक का प्रशिक्षण
पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर एसएसबी के द्वारा हमन रिसोर्स डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत डिप्टी कमांडेंट हेमंत कुमार के नेतृत्व में तीन दिवसीय आधुनिक कृषि उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पंचेश्वर में किया गया जिसमें सीमांत क्षेत्र के डूंगरालेटी , बचकोट बिबिल, निडील और पंथुयूरा गांव के 35 बेरोजगार ग्रामीण किसानों ने प्रतिभाग किया एसएसबी ने यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट के सहयोग से प्रारंभ किया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र की डॉक्टर दीपाली के द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक के गुर सिखाए कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमांडेंट हेमंत कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के बीजों का वितरण किया जाएगा उन्होंने कहा कृषि उत्पादन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्र के किसानों और ग्रामीण युवाओं को कृषि संबंधी व्यवसायों में प्रशिक्षण देकर कुशल कृषि कार्यबल तैयार करने के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्धति से खेती को बढ़ावा देना है और इस प्रशिक्षण से खेतों मे ज्यादा उत्पादन करने और रोजगार पैदा करने हेतु प्रोत्साहित करना है उन्होंने बताया पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत के द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण के साथ-साथ नागरिक कल्याण कार्यक्रम ,निशुल्क मानव चिकित्सा एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर सीमा क्षेत्र में लगाए जाते हैं जिससे ग्रामीण बेरोजगारी और पलायन को रोका जा सके कार्यक्रम के दौरान गणेश सिंह ग्राम प्रधान (पंथुयरा) डॉक्टर सचिन पंत, डॉक्टर रजनी पंत ,गायत्री देवी ,फकीरचंद एसआई पुष्कर सिंह ,सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार नाथ, दिव्यांश आदि मौजूद रहे

विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।