Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण एक मेडिकल स्टोर पर क्रय-विक्रय पर रोक

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 21, 2025

.लोहाघाट मे मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण एक मेडिकल स्टोर पर क्रय-विक्रय पर रोकमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में “नशा मुक्त उत्तराखंड” तथा स्पूरियस दवाओं की रोकथाम अभियान के अंतर्गत लोहाघाट क्षेत्र में निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।यह कार्यवाही उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग, तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान कुल 04 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, जिनमें से एक मेडिकल स्टोर में अनियमितताएँ पाई गईं।इस पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1940 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई।निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस की उपलब्धता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों का विक्रय, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं रिकॉर्डिंग की जांच की गई। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था और नारकोटिक औषधियों को केवल चिकित्सकीय पर्चे पर ही विक्रय करने की पुष्टि की गई।मेडिकल स्टोर संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि दवा केवल पंजीकृत एवं लाइसेंसधारी होलसेलर से ही खरीदी जाए,

किसी भी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर तत्काल औषधि प्रशासन को सूचित किया जाए।निरीक्षण टीम में औषधि निरीक्षक सुश्री हर्षिता, सहायक कर्मचारी दिनेश फर्त्याल, तहसील प्रशासन से नीरज एवं कमल पांडे तथा पुलिस विभाग से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सम्मिलित रहे।

जरूरी खबरें