Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ठाड़ा ढुंगा वार्ड सभासद ने डीएम के सम्मुख उठाई वार्ड की समस्याएं।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 7, 2026

ठाड़ा ढुंगा वार्ड सभासद ने डीएम के सम्मुख उठाई वार्ड की समस्याएं।

लोहाघाट नगर के ठाड़ा ढुंगा वार्ड के सभासद योगेश जोशी के द्वारा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा में अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए समाधान की मांग की। सभासद योगेश जोशी ने डीएम के सम्मुख आवासीय भवनों के लिए खतरा बने पेड़ों का निस्तारण, घरों के आसपास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन मे इंसुलेटेड कवर्ड वायर लगाने एवं पुराने क्षतिग्रस्त विद्युत पोलो को बदलने, जीजीआईसी विद्यालय से ठाड़ा ढुंगा वार्ड को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की उन्होंने कहा सड़क मार्ग न होने के कारण 50 परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए। उन्होंने बताया सड़क न होने के कारण गेस व कूड़े का वाहन नहीं आ पा रहा है तथा विद्यालय के बच्चों को भी काफी घूम कर जाना पड़ता है।उन्होंने कहा इससे पूर्व भी मार्ग बनाए जाने हेतु शासन स्तर पर धनराशि स्वीकृत हो गई थी पर कतिपय कारणों से उक्त मार्ग नहीं बन पाया। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए इस मार्ग को बनाने की मांग की। इसके अलावा हथरिया से उप जिला अधिकारी कार्यालय तक क्षतिग्रस्त नाली एवं दीवाल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को निर्देशित करने की मांग की। मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को जल्द समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए है।

जरूरी खबरें