Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चमदेवल में हेलीपड निर्माण व अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए डीएम को दिया गया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

चमदेवल में हेलीपड निर्माण व अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए डीएम को दिया गया धन्यवाद।

ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी की कार्य प्रणाली की सराहना।

डीएम चंपावत मनीष कुमार के प्रयासो से लोहाघाट ब्लाक के सीमांत चमदेवल में हेलीपड निर्माण व अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया। आज बुधवार को ग्राम प्रधान नीतू धोनी की अध्यक्षता व आनंद धोनी के संचालन में आयोजित बैठक में ग्रामीणों के द्वारा डीएम चंपावत को उनकी मांगों का संज्ञान लेने व क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया गया। ग्राम प्रधान नीतू धोनी ने बताया पूर्व में उनके द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा चमदेवल मे हेलीपेड निर्माण, चौपता मे बृहद सुरक्षा दीवार, बसकुनी मे सोलर लाइट, कन्या इंटर कालेज मे अतिरिक्त कक्ष, सांस्कृतिक मंच व रास्तों की स्वीकृति प्रदान की है। ग्राम प्रधान नीतू धोनी व सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह धोनी ने कहा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान व विकास कार्यों के लिए वह पूरे गुमदेश क्षेत्र की जनता की ओर से जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद देते है।

और आशा करते हैं भविष्य में भी जिलाधिकारी गुमदेश क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देते रहेंगे ।कहा जल्द ही मेला स्थल का भी सौंदर्य करण होने जा रहा है। समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की कार्य प्रणाली की सराहना की। धन्यवाद बैठक में भुवन सिंह धोनी,निर्मला धोनी ,कलावती धोनी ,कृष्ण सिंह ,गोपाल राम ,शंकर कलोनी ,राम सिंह धोनी ,कल्याण सिंह, नारायण पुजारी ,पुष्पा देवी ,कमल किशोर ,भगवान राम ,मुकेश कलोनी,केसर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें