Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:धूमधाम से संपन्न हुआ होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 14, 2025

विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिक उत्सव समारोह आज 14 जून को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी तथा विशिष्ट अतिथि विजय जोशी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय एवं विद्यालय प्रबंधक संजय पंत के साथ संयुक्त रूप से मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व एक से बढ़कर एक विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।कार्यक्रम के दौरान प्राजंलि लोहनी, साकेत जोशी ,वरदान जोशी ,पीयूष जोशी ,प्रियांशी जोशी ,नवनीत रावत, जतिन जोशी, सोनाक्षी देव, अनन्या जोशी एवं चाहत पगरिया को अलग-अलग क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया ।विद्यालय के पुरातन छात्र मयंक राय को सीडीएस पर चयन हेतु तथा इसी के साथ परिषदीय परीक्षा में बरियता सूची में उल्लेखित छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के मध्य में विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां से समस्त अभिभावकों को अवगत कराया ।मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं एवं शुभ आशीष प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की उपलब्धियां का श्रेय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को देते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ-साथ सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम का संचालन शांभवी मुरारी ,गार्गी पांडे, युवराज पांडे एवं शगुन सिंह संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय में मनोज पंत , हेम बिष्ट ,श्रीमती हिम्मी पुनेठा ,रीता राय ,गिरीश जोशी, सुभाष गहतोड़ी, भागीरथ सोराड़ी, हिमांशु खर्कवाल, अंकित जोशी ,बबीता जोशी, हंसा भट्ट, दीपिका पांडे, दीपिका पुनेठा ,नेहा बी0 दत्ता ,पंकज कुमार भरत तिवारी ,पंकज राय आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें