Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:कूड़े के ढेर में तब्दील होता खूबसूरत लोहाघाट सुधलेवा कोई नहीं।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

ट्रेंचिंग ग्राउंड में बदल रहे हैं खूबसूरत जंगल।आदर्श चंपावत जिले का खूबसूरत लोहाघाट दिनों दिन कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। लोहाघाट की ठंडी सड़क, मोनाल होटल के पास बांज के जंगल, डिग्री कॉलेज सड़क तथा राष्ट्रीय राजमार्ग में आरा मशीन से आगे सुई पैदल मार्ग के पास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं ।जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है ।प्रशासन के द्वारा भी दिनों दिन बढ़ती कूड़े की समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है ।ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था संभाल रही जिला पंचायत की ढीली ढाली कार्य प्रणाली के चलते आज लोहाघाट के जंगल, सड़क ट्रेंचिंग ग्राउंड में बदलते जा रहे हैं ।लोगों के द्वारा भारी मात्रा में कूड़ा इन सार्वजनिक स्थानों में फेंका जा रहा है। कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू से राहगीरों का जीना मुहाल हो चुका है। मोनाल होटल के पास कूड़े का पहाड़ बन चुका है जिसके चलते पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से वाहनों के जरिए घर-घर से कूड़ा उठाने की मांग की है ।लोगों ने कहा जहां लोग शुद्ध ताजी हवा लेने जाते थे आज वहां बदबू से निकलना मुश्किल हो चुका है। लोगों ने कहा जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।

जरूरी खबरें