रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गुमदेश क्षेत्र में गहराया जल संकट जल संस्थान ने टैंकरों से बाटा पेयजल।
Laxman Singh Bisht
Thu, May 1, 2025
गुमदेश क्षेत्र में गहराया जल संकट जल संस्थान ने टैंकरों से बाटा पेयजल।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत गुमदेश क्षेत्र में पेयजल का संकट गहरा गया है। जनता पेयजल के लिए काफी परेशान है ।जनता की गंभीर समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस के निर्देश पर अभियंता पवन बिष्ट के नेतृत्व में गुरुवार को गुमदेश क्षेत्र के न्योटुकरा ,जिंडी , जाख वह कलोटा में टैंकरों के माध्यम से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया। जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली ।अभियंता पवन बिष्ट ने बताया जिन क्षेत्रों में पेयजल की दिक्कत हो रही है विभाग के द्वारा वहां टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है ।पेयजल वितरण के लिए दीनू धोनी सहित क्षेत्र वासियों ने जल संस्थान को धन्यवाद दिया तथा आगे भी पेयजल वितरण की मांग की।