Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अक्कल धारे के पास झूलते व लटकते पेड़ दे रहे दुर्घटनाओं को दावत संबंधित विभाग बना मूक दर्शक।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

अक्कल धारे के पास झूलते व लटकते पेड़ दे रहे दुर्घटनाओं को दावत संबंधित विभाग बना मूक दर्शक।

राष्ट्रीय राजमार्ग में गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों के लिए बड़ा खतरा।लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के अक्कल धारे के पास लंबे समय से झूलते व टूटे हुए दर्जनों पेड़ दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे। पर संबंधित विभाग मूक दर्शक बना बैठा है। इस स्थान में सैकड़ो लोग रोज पानी भरने पहुंचते हैं तथा हजारों की तादाद मे वाहन यहां से गुजरते है। लटकते व झूलते पेड़ इस स्थान में कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हालांकि सड़क सुरक्षा के बैठक में जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा संबंधित विभागों को खतरे का सबब बन पेड़ों के निस्तारण के निर्देश दिए है। पर जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद संबंधित विभागों की नजर इन पेड़ों पर नहीं पड़ती है। लोगों ने कहा लंबे समय से यह पेड़ लटके हुए व टूटे पड़े जिनसे कभी भी बड़ी दुर्घटना यहां पर हो सकती है कहां इस स्थान से रोज हजारों की तादाद में वाहन तथा पैदल यात्री गुजरते हैं ।लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खतरे का सबब बने इन पेड़ों के निस्तारण की मांग की है। ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

जरूरी खबरें