Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गोरखा नगर से ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 28, 2025

...गोरखा नगर से ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभलोहाघाट के गोरखा नगर में चल रहे मां दुर्गा महोत्सव रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार को गोरखा नगर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ लोहाघाट नगर में निकाली गई। झांकी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी ने किया इस दौरान विशिष्ट अतिथि रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ,प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी ,सभासद योगेश जोशी, सभासद खड़क सिंह, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी के द्वारा महोत्सव की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया मां दुर्गा की भव्य झांकी गोरखा नगर से होते हुए मीना बाजार,डाक बंगला रोड से स्टेशन होते हुए वापस महोत्सव स्थल गोरखा नगर पहुंची। झांकी के साथ चल रही मातृशक्ति व भक्तों के द्वारा मां के जयकारे लगाए गए।इस दौरान छोलिया नर्तकों के द्वारा शानदार प्रस्तुति देते हुए एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज दिखाए गए। मां दुर्गा की झांकी का लोहाघाट नगर वासियों ने भरपूर आनंद लिया तथा झांकी की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन संजय थापा एवं कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राजू सार्की ,सचिन गोरखा,रवि गोरखा ,शिवम सार्की, संदीप सार्की, अजय गोरखा,विपिन गोरखा ,हरीश गोरखा ,रवि गोरखा ,रॉबिन गोरखा ,अमन गोरखा आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें