Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:वर्ष 2050 की आवश्यकताओं को देखते हुए बनाना होगा चंपावत जिले का मास्टर प्लान पूर्वजों की विरासत घराट व नौलों का पर्यटन की दृष्टि से किया जाए संरक्षण एवं संवर्धन :डॉ पाण्डे (पूर्व डीएम)।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 2, 2024
वर्ष 2050 की आवश्यकताओं को देखते हुए बनाना होगा चंपावत जिले का मास्टर प्लान पूर्वजों की विरासत घराट व नौलों का पर्यटन की दृष्टि से किया जाए संरक्षण एवं संवर्धन :डॉ पाण्डे। चंपावत एवं पिथौरागढ़ जिलों का तेजी के साथ विकास तो होता जा रहा है, इसे सुनियोजित रूप से कार्यान्वित करने के लिए वर्ष 2050 तक की जरूरतों को देखते हुए दोनों जिलों का मास्टर प्लान बनाना होगा,जिसे जोन में बांटा जा सकता है । यह बात तीन दशक पूर्व पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी रहे डॉ अनूप पांडे ने दोनों जिलों का भ्रमण करने के बाद यह बात कही। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व भारत के चुनाव आयुक्त का सफर तय कर यहां भ्रमण कर रहे डॉ पांडे को अपने कार्यकाल की सभी यादें तरोताजा हैं,कहा पिथौरागढ़ एवं चंपावत को मैं अपना मायका मानता आ रहा हूं। यहां की यादें, लोगों का निश्चल प्रेम, उनके जीवन की अमूल अमूल्य धरोहर रहा है, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के साथ सड़क के दोनों ओर की भी प्लानिंग की जानी आवश्यक है। पर्यटन की दृष्टि से सड़कों के दोनों ओर बहुत कुछ किया जा सकता है। इस कार्य में देर होने से अतिक्रमण को बढ़ावा मिलेगा। विकास के साथ पर्यावरण व जल संरक्षण को आवश्यक बताते हुए उनका कहना है कि जिस तेजी के साथ जल संकट गहराता जा रहा है, उसमें बोरिंग से पेयजल प्राप्त करना स्थाई समाधान नहीं है बल्कि बहते पानी का संचय, पोषक पेड़ों का स्रोतों में रोपड़ के साथ झीलें बनाई जानी चाहिए। कोली ढेक झील को जल संरक्षण व पर्यटन विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए पूर्वजों की विरासत घराट व नौलों का पर्यटन की दृष्टि से संरक्षण किया जाना चाहिए। यहां के वनों को डिफेंस के बराबर महत्व देने की जरुरत बताते हुए उनका कहना है कि यहां हर हालत में प्राकृतिक परिवेश एवं प्रकृति का आवरण बना रहना चाहिए। इसकी सुरक्षा ही हमारा वजूद है।  डॉ पाण्डे ने स्थानीय संसाधनो संशाधनों का वैज्ञानिक आधार पर दोहन करने की जरुरत बताते हुए कहा यहां हेल्थ रिजॉर्ट बनाने की भी ज़रूरत है, जिससे आयुर्वेद एवं जड़ी बूटियों से लोगों का उपचार व आरोग्य जीवन बिताने के लिए उन्हें योग व प्राणायाम से भी जोड़ा जाना चाहिए। आज लोग एलोपैथिक दवाओं से तौबा कर आयुर्वेद एवं योग,प्राणायाम की शरण में आते जा रहे हैं। इस कार्य में बड़ा रोजगार भी छुपा हुआ है। बंदरों से छुटकारा पाने के लिए इंडोनेशिया के वाली शहर की तर्ज पर मंकी फॉरेस्ट बनाया जाना चाहिए, वहां यह प्रयोग पूरी तरह सफल हुआ है और इसे पर्यटन से जोड़ा है। डॉ पाण्डे का कहना है कि सरकार जनता के द्वार की अवधारणा को मजबूती से संचालित कर लोगों को उनके घर में सुविधाएं देने के साथ उनका धन व समय बचाया जाना चाहिए। ईंधन के विकल्प के रूप में सौर उर्जा का अधिकाधिक दोहन आज के समय की बड़ी जरूरत बन गया है।

जरूरी खबरें