Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चौड़ी राय में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों की कई समस्याओं का हुआ समाधान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

चौड़ी राय में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों की कई समस्याओं का हुआ समाधान। लोहाघाट की ग्राम सभा चौड़ी राय में आज शनिवार को गाव के देवालय प्रांगण में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी हरीश लाल कोहली के निर्देश में किया गया ।जिसमें कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की व अपनी समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के सामने रखा। जिनमें से कई समस्याओं का अधिकारियों के द्वारा मौके पर समाधान किया गया तथा कुछ समस्याओं को शासन स्तर से समाधान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए स्टोल में चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों की जांच कर दवा वितरित की गई। शिविर में उद्यान, बाल विकास, कृषि स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भैरव दत्त राय ,धर्मानंद राय ,रमेश चंद्र राय, देवेंद्र राय, नाथूराम राय, उमापति राय, नीरज राय व पूर्व प्रधान जितेंद्र राय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें