Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एनएच की कार्य प्रणाली के खिलाफ लोगों में आक्रोश दो मई से होगा आंदोलन। बंद पड़ी नालिया सड़कों में बहता पानी ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 28, 2025

बंद पड़ी नालिया सड़कों में बहता पानी किसी की सुनने को तैयार नहीं एनएच के अधिकारी।लोहाघाट मे एनएच विभाग की कार्य प्रणाली के खिलाफ पाटन पाटनी क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने दो मई से एनएच कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने मोहन चंद्र पाटनी व ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि प्रकाश बोरा के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने एनएच की कार्य प्रणाली के खिलाफ दो मई से एनएच कार्यालय लोहाघाट के बाहर धरना प्रदर्शन करने की सूचना दी है। ज्ञापन में बताया पिथौरागढ़ टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पाटन के अल्पाइन स्कूल के पास एनएच की नालियां बंद होने से नाली का गंदा पानी सड़कों में बह रहा है जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों व स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके सुधार हेतु दो बार अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग आशुतोष कुमार से निवेदन भी किया जा चुका है ।पर अभी तक उनके द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। नाही नाली सुधारीकरण की दिशा में कोई प्रयास उनके द्वारा किए गए हैं। कहा एनएच विभाग की कार्यप्रणाली से तंग आकर पाटन पाटनी क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों ने 02 मई 2025 से राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियों की होगी। ग्रामीणों ने कहा एनएच की नालियां जगह-जगह बंद पड़ी है कई जगह नालियों में लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा चुका है। गंदा पानी सड़कों में बह रहा है पर उसके बावजूद भी एनएच के अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं। ग्रामीणों ने एनएच के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग डीएम चंपावत व एसडीएम लोहाघाट से की है ग्रामीणों ने कहा मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाया जाएगा। ज्ञापन देने में सुभाष विश्वकर्मा, कैलाश पांडे और नरेश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें