Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राम मूर्ति अस्पताल बरेली में जल्द आयुष्मान कार्ड से होगा उपचार: डीएम चंपावत

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 7, 2026

राम मूर्ति अस्पताल बरेली में जल्द आयुष्मान कार्ड से होगा उपचार: डीएम चंपावत

राम मूर्ति में आयुष्मान कार्ड से उपचार शुरू होने से जनता को मिलेगी बड़ी राहत।

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध राम मूर्ति अस्पताल में पिछले कुछ महीनो से आयुष्मान कार्ड से उपचार न होने के कारण जिले के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजो व उनके परिजनों को उपचार में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था। मामले में आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के द्वारा नाराजगी जताते हुए सरकार से जल्द से जल्द राम मूर्ति अस्पताल में जिले व प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का उपचार आयुष्मान कार्ड से कराने की मांग की गई थी। मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया शासकीय दिक्कतों के चलते राममूर्ति अस्पताल बरेली में आयुष्मान कार्ड से उपचार नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी ने बताया अब समस्या का समाधान हो गया है। जिलाधिकारी ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा 8 से 10 दिन के भीतर राम मूर्ति अस्पताल बरेली में आयुष्मान कार्ड से एक बार फिर से जिले की जनता को उपचार का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा सरकार इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। मालूम हो चंपावत जिले से बड़ी तादाद में लोग आयुष्मान कार्ड से उपचार करने राम मूर्ति अस्पताल बरेली पहुंचते हैं। एक बार फिर से आयुष्मान कार्ड से उपचार होने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

जरूरी खबरें