Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

चंपावत:उत्कर्ष 2026’ : न्यू बियरशिबा विद्यालय के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

लोहाघाट:प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेचा जा रहा है गुटखा। उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी।

लोहाघाट:गंगनोला में पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला ।

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस व भाजपा पर साधा जमकर निशाना।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने यूकेडी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो में भरा जोश।

यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस व भाजपा पर साधा जमकर निशाना।

कहा 2027 चुनाव के लिए यूकेडी पूरी तरह तैयार जनता है साथ।यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट आज सोमवार को चंपावत जिले के लोहाघाट पहुंचे। लोहाघाट पहुंचने पर यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा। यह दोनों वही पार्टियां हैं जिन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण का विरोध किया था। यूकेडी व उत्तराखंड की जनता के आंदोलन से उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया गया था। कहा जिस सपनों के उत्तराखंड की उत्तराखंड की जनता ने परिकल्पना की थी आज वह सपना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।भाजपा व कांग्रेस सरकार ने बारी-बारी से उत्तराखंड को माफियाओं का प्रदेश बना डाला। कहां बात उत्तराखंड के जल ,जंगल जमीन की थी जो आज धरातल में कहीं से कहीं तक नजर नहीं आ रही है ।बाहरी लोगों का पूरे उत्तराखंड में सरकार के सहयोग से कब्जा हो चुका है। और उत्तराखंड का बेरोजगार युवा बाहरी प्रदेशों में रोजगार की तलाश में भटक रहा है। गांव के विकास की बात हुई थी जो आज दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है ।बड़ी संख्या में गांव से पलायन हो चुका है गांव के गांव वीरान होते नजर आ रहे हैं। पर सरकार के द्वारा कोई भी ठोस नीति गांव के लिए नहीं बनाई गई है। कहा भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार बड़े हैं जिसमें अभी अंकित भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रखा है पर भाजपा इस महा अपराध में शामिल अपने नेताओं को बचा रहे हैं उन्होंने कहा यूकेडी शुरू से ही अंकित भंडारी हत्याकांड के देशों को सजा दिलाने के लिए लड़ रही है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री का सीबीआई जांच का आश्वासन सिर्फ एक झुनझुना है। उन्होंने कहा जनता में भाजपा व कांग्रेस को लेकर भारी आक्रोश है ।उन्होंने कहा वह जहां भी जा रहे हैं उन्हें जनता का अपार प्यार व समर्थन मिल रहा है जनता खुद यूकेडी साथ जुड़ते जा रही है। कहा कुछ गलतियां यूकेडी से भी हुई है जिन पर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा 2027 चुनाव को लेकर जनता के सहयोग से यूकेडी पूरी तरह तैयार है ।उन्होंने कहा अगर उत्तराखंड राज्य को सपनों का राज्य बनाना है तो जनता ने भाजपा व कांग्रेस को दरकिनार कर उत्तराखंड क्रांति दल को आगे लाना होगा। उन्होंने समस्त क्षेत्र की जनता से 2027 चुनाव में बढ़-चढ़कर उत्तराखंड क्रांति दल को अपना सहयोग देने की अपील की है। इस दौरान यूकेडी नेताओं ने अपने अपने विचार रखें। इस दौरान पार्टी संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ,केंद्रीय मंत्री राजू भैया, जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा, हिमांशु ओली , के 0डी0 सूतेड़ी ,गिरधर सिंह अधिकारी सहित तमाम यूकेडी नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें