Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:नमामि गंगे के तहत महाविद्यालय के छात्रों ने क्षेत्र के जल स्रोतों में चलाया स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 21, 2025

नमामि गंगे के तहत महाविद्यालय के छात्रों ने क्षेत्र के जल स्रोतों में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में नमामि गंगे व अर्थ गंगे परियोजना के अंतर्गत आज शुक्रवार को गंगा संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ अपराजिता ने की, इस जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत ठाड़ाढूंगा वार्ड में प्राचीन जल स्रोत नौले की सफाई की यह नौला करीब 100 परिवारों को पेयजलपूर्ति करता है पर इन नौलों के आसपास स्वच्छता बिल्कुल नहीं रहती है नौले के आसपास की गंदगी को नमामि गंगे की टीम के द्वारा कार्यक्रम की नोडल डॉक्टर सुमन पांडे के नेतृत्व में साफ किया गया ।महाविद्यालय व नमामि गंगे से जुड़े छात्र छात्राओं ने अपने स्थानीय गाड़,गधेरे,नौलो के संरक्षण को लेकर लोगों के साथ मिलकर जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगो को नौलों को संरक्षित व साफ रखने को जागरूक किया गया ।

डॉ लता कैड़ा ने जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण व प्राचीन जलस्रोतों को समय-समय पर स्वच्छता अभियानों के माध्यम से स्वच्छ रखने को कहा व स्वयं भी सहयोग किया, कार्यक्रम में नमामि गंगे के सदस्य डॉ कमलेश सक्टा ने सभी छात्र छात्राओं को इस मुहिम में जुड़ने को कहा व नौलों को पर्वतीय क्षेत्र की पूज्यनीय धरोहर बताया। उपेन्द्र सिंह चौहान ने जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ठाड़ाढूगां वार्ड के लोगों से नौलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने को कहा, जिससे जलस्रोतों में जल बढ़े व उसमें गन्दगी का रिसाव ना हो ,इस कार्यक्रम में कचहरी वार्ड सभासद आशीष राय भी उपस्थित रहे जो प्रथम दिन से ही टीम के साथ सहयोग कर रहे हैं उन्होंने वार्ड के सदस्यों की व नमामि गंगे की टीम की सराहना करते हुए नमामि गंगे की टीम के साथ इस अभियान में जुड़ने को कहा और पूर्ण सहयोग देने को कहा तथा जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की । इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ साथ ठाडाढूंगा वार्ड के 120 सदस्य व छात्र छात्राओं की भागीदारी रही । कार्यक्रम में ठाड़ाढूंगा वार्ड के सभासद योगेश जोशी उपस्थित रहे उन्होंने नमामि गंगे टीम की सराहना की व उन्होंने जूट के बैगों के वितरण को इस टीम का सराहनीय प्रयास बताया,नोडल अधिकारी डॉ सुमन पान्डेय् ने स्थानीय गाड़,गधेरे व प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने के लिए ठाड़ाढूंगा के निवासियों को इन प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण व स्वच्छता के लिए हमेशा सहयोग करने को कहा तथा नमामि गंगे के माध्यम से जल स्रोतों व स्थानीय नदी गंगा (लोहावती) को बचाने का संकल्प लेने को ठाड़ाढूंगा वार्ड की जनता से आगे आने को कहा और पालिथीन से दूर रहने की अपील की कार्यक्रम के दौरान टीम के द्वारा ठाडाढूंगा वार्ड में नमामि गंगे की टीम शर्ट कैप व जूट के बैग भी वितरित किए ताकि पालिथीन का उपयोग लोग कम करें अभियान में रमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, रेखा, दिया, अंजली ,मंदीप , दूर्गा, अंकिता,चंद्रा, गीता, शिवानी उर्मिला, ममता, मनीषा निकिता,नवीन राय ,दीक्षा, भावना, गीतांजलि, अमित, रौशन,काजल, हिमानी,, हिमांशु , प्रियांशु, नितिन, दीपिका, भावना, प्रिया, अंकिता निकिता, कविता, अदिति लोकेश शिवानी, अमित कंचन, ममता, ज्योति छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें