रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल के तहत डीएम ने पुजारी व महंतों को भेट की पूजन सामग्री।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jan 23, 2026
मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल के तहत डीएम ने पुजारी व महंतों को भेट की पूजन सामग्री।
जनपद वासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार लोहाघाट के प्रसिद्ध रिकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मंदिर के पुजारी व महंतों के लिए भेंट की गई पूजन व भजन सामग्री को सम्मान सहित मंदिर के पुजारी लक्ष्मण पुजारी व महंत रमेश गिरी को भेंट की। जिलाधिकारी ने कहा अपनी संस्कृति संवर्धन तथा कलाओं और परंपरा को पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा एक बेहतर पहल की गई है ।
जिसके तहत जिले के प्रमुख आस्था के केंद्रों , मंदिरों में यह पूजन व भजन सामग्री मुख्यमंत्री धामी की ओर से भेंट स्वरूप प्रदान की जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा रिकेश्वर महादेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। महंत रमेश गिरी के द्वारा अखंड भैरव धूनी की भभूत जिलाधिकारी को लगाई तथा उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी लक्ष्मण पुजारी के द्वारा जिलाधिकारी से मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाने रेलिंग व मंदिर गेट निर्माण की मांग रखी
जिस पर जिलाधिकारी ने जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन पुजारी को दिया। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे के द्वारा रिकेश्वर महादेव मंदिर के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी उन्होंने बताया यह मंदिर सप्त कोसी परिक्रमा का मुख्य केंद्र रहा है तथा पूर्व में यहां कैलाश मानसरोवर यात्रा का पड़ाव भी रह चुका है।जिलाधिकारी ने सभी को आश्वासन देते हुए कहा रिकेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यकरण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । जिलाधिकारी ने समस्त जिला वासियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी
कहा सभी पर माता सरस्वती का आशीर्वाद बना रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी ,पंडित अनिल जोशी, दीपक नाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।


