Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बेरोजगार डिग्री धारी लैब टेक्नीशियन ने मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 23, 2026

बेरोजगार डिग्री धारी लैब टेक्नीशियन ने मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को दिया ज्ञापन।

लंबे समय से पद सृजित न होने के कारण सरकारी सेवाओं से हैं वंचित।

सरकारी लेबो को निजी हाथों में देने पर जताई गहरी नाराजगी।

लोहाघाट।चंपावत जिले के डिग्री धारी बेरोजगार लैब टेक्नीशियनो ने नौकरी देने की मांग को लेकर सोमवार को लोहाघाट दौर में आए केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपा तथा उनकी न्यायोचित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की मांग की। जिस पर मंत्री अजय टम्टा के द्वारा उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बेरोजगार लैब टेक्नीशियनो ने कहा प्रदेश में मेडिकल लेब टेक्नोलॉजी कोर्स संचालित हो रहा है। जिसके तहत प्रतिवर्ष प्रदेश में सैकड़ो छात्र छात्राएं उत्तीर्णे होते हैं। किंतु यह अत्यंत खेद का विषय है कि राज्य गठन के 26 वर्षों बाद भी सरकार के द्वारा प्रशिक्षित लैब टेक्निशियनों के लिए कोई स्पष्ट सेवा नियमावली तैयार नहीं की गई है। जिस कारण पंजीकृत होने के बावजूद भी हम लोग सरकारी सेवाओं से वंचित है।उन्होंने कहा बीते वर्षों में लैब टेक्निशियनों द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया तथा विभागीय मंत्री ,मुख्यमंत्री एवं शासन प्रशासन को पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया किंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कहा वर्तमान में सरकार द्वारा कई सरकारी लेबों को निजी कंपनियों के माध्यम से ठेके पर संचालित किया जा रहा है। जिससे स्थाई रोजगार के अवसर लगातार समाप्त हो रहे हैं। कहा सरकारी अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन की कमी होने के चलते उपलब्ध मशीने धूल फाक रही है ।उन्होंने कहा मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड इस व्यवस्था का कड़ा विरोध करता है। लैब टेक्नीशियनो ने सरकार से आईपीएचएस मानकों के अनुरूप प्रदेश में लैब टेक्नीशियन के पदों का शीघ्र सृजन करने ,सभी रिक्त पदों को वर्षभर मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से भरने, भर्ती निकलने पर अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने ,सरकारी लेबो का निजीकरण तत्काल बंद करने की मांग की है। लैब टेक्नीशियन ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले। ज्ञापन देने में सचिन गोरखा व सागर जोशी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें