Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।

लोहाघाट:तीन दिन बाद भी सही नहीं हुई केमिकल से बीमार पड़ी 4 छात्रा व शिक्षिका रेफर

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्राम पंचायत की भूमि में अवैध कब्जा व अवैध खनन पर ग्रामीणों की डीएम से कार्यवाही की मांग।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

ग्राम पंचायत की भूमि में अवैध कब्जा व अवैध खनन पर ग्रामीणों की डीएम से कार्यवाही की मांग।

डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी और राईकोट महर के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि में विद्युत पोल लगाने ,जल स्रोतों पर कब्जा करने तथा गोचर पनघट भूमि से अवैध पत्थर निकालने के आरोप लगाते हुए डीएम चंपावत मनीष कुमार से कार्रवाई की मांग करते हुए आज मंगलवार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा प्रभात पुष्पक पचोली निवासी प्रेम नगर पाटन पाटनी द्वारा ग्राम सभा पाटन पाटनी के कालापानी तोक में अनुसूचित जाति की गोचर पनघट की भूमि पर अतिक्रमण कर कई विभागों से कई प्रकार की कार्य योजना लाकर क्रियान्वित की गई है। जिसमें मछली तालाब तक शामिल है। ग्रामीणों ने कहा जिन स्रोतों से ग्राम सभा पाटन पाटनी तथा रायकोट महर के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। उन जल स्रोतों के ऊपर इस व्यक्ति के द्वारा मछली तालाब का निर्माण किया गया है। जिस कारण दोनों ग्राम सभाओ में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा इस व्यक्ति के द्वारा गोचर पनघट की सार्वजनिक भूमि से अवैध रूप से पत्थर निकाले जा रहे हैं पत्थर निकालने के कारण जो मलवा निकल रहा है उस मलवे से पानी अवरुद्ध और प्रदूषित हो रहा है ।ग्रामीणों ने कहा इस व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा से बिना एनओसी लिए ग्राम सभा की भूमि में विद्युत पोल लगाए गए है ।ग्रामीणों ने डीएम चंपावत मनीष कुमार से मामले की जांच कर इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में डीएम चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम के निर्देश पर आज मंगलवार को कानूनगो व राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा भूमि का मौका मुवायना किया गया। वही इस मामले को लेकर ग्राम सभा पाटन पाटनी व रायकोट महर के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा इस व्यक्ति की कार्यप्रणाली के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन देने में प्रदीप विश्वकर्मा प्रधान प्रतिनिधि पाटन पाटनी ,दीपक कुमार प्रधान प्रतिनिधि रायकोट महर ,गंगा सिंह पाटनी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ,सुनील कुमार , गिरीश महर ,बृजेश कुमार ,हरीश सिंह ,रवि महर, पूर्व प्रधान गिरीश राम ,पूरन राम ,राजेंद्र प्रसाद ,नीरज विश्वकर्मा ,हरीश राम ,जोगाराम बलवंत राम आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें