रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दिगालीचौड़ में बैंक खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Laxman Singh Bisht
Sat, Mar 22, 2025
दिगालीचौड़ में बैंक खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगालीचौड़ में बैंक की शाखा खोलने की मांग करते हुए शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोरा व देवकी देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। पुष्कर बोरा ने बताया दिगालीचौड़ क्षेत्र में बैंक की शाखा न होने से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।बैंक संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को लोहाघाट ,पुल्ला व किमतोली की दौड़ लगानी पड़ती है। जिसमें ग्रामीणों के समय व धन की बर्बादी होती हैबोहरा व ग्रामीणों ने कहा अगर दिगालीचोड़ क्षेत्र में बैंक खुलता है तो सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित होंगे। पुष्कर बोरा ने बताया मामले को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया जल्द इस मामले को लेकर एक सिस्टमंडल डीएम व सीडीओ चंपावत से मुलाकात कर क्षेत्र में बैंक की शाखा खोलने की मांग करेगा। प्रदर्शन करने में ममता तिवारी, गीता तिवारी ,कमला काजी ,लीला देवी ,मोहन चंद्र ,शांति देवी ,सविता देवी, रेखा जोशी, ममता जोशी, मंजू देवी , विमला तिवारी , हरीश सिंह ,मोहित जोशी ,जगदीश सिंह ,किशन सिंह ,देवेंद्र सिंह ,संजय भट्ट ,साहिल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे