Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा। बजट 2026/ 27 को लेकर चर्चा

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 4, 2026

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का चंपावत दौरा। बजट 2026/ 27 को लेकर चर्चा

2027 में 60 से अधिक सीटे जीतेगी भाजपा :नेत्रपाल मौर्यभाजपा के नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य आज चंपावत जिले के दौरे पर पहुंचे। चंपावत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिले के लोहाघाट में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने लोहाघाट पालिका सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बजट 2026 /27 को लेकर संवाद किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज केंद्र में मोदी सरकार तथा प्रदेश में धामी सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के द्वारा जो 2026/ 27 का आम बजट बनाया गया वह देश की जनता ,व्यापारियों व सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2027 नजदीक है उन्होंने दावा करते हुए कहा इस बार भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है ।कहा ओबीसी मोर्चा के समस्त पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को 2027 के लिए जुटने के निर्देश दे दिए गए हैं। कहा 2027 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा हैट्रिक करने जा रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस का अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो चुका है कांग्रेस के पास कोई मुद्दे बचे नहीं है वह सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा अकेला ओबीसी मोर्चा ही कांग्रेस पर भारी है जबकि भाजपा के सात ताकतवर मोर्चे बने हुए हैं। कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज सरकार की जन कल्याणकारी योजनाए प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही है। केंद्र सरकार ने आम बजट के माध्यम से हर वर्ग को बड़ी राहत दी है। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, सचिन जोशी जीवन गहतोड़ी लोहित खोलिया, पप्पू लाल वर्मा ,विपिन लाल वर्मा, नन्नू वर्मा, राहुल जोशी , सभासद सुरेश फर्त्याल आशीष राय, मनोज राय ,दीपक नाथ गोस्वामी, राजा ,दीपक जोशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें