Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीआईसी दिगालीचौड़ के छात्र-छात्राओं का आइटीबीपी व केवीके का भ्रमण

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

जीआईसी दिगालीचौड़ के छात्र-छात्राओं का आइटीबीपी व केवीके का भ्रमण

आज दिनांक 11 फरवरी को पीएम श्री योजना के अंतर्गत लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़ के कक्षा 10 और 12 के 155 छात्र - छात्रा शैक्षिक भ्रमण के लिए 36वीं वाहिनी आई टी बी पी लोहाघाट, कृषि विज्ञान केंद्र सुई पहुंचे। शैक्षिक भ्रमण हेतु प्रधानाचार्य डॉ० सुधाकर जोशी ने समस्त छात्रों को भ्रमण की उपयोगिता और लाभ लेने की बात कहते हुए और आवश्यक दिशा निर्देश देकर छात्र छात्राओं को भ्रमण के लिए विदा किया। शैक्षिक भ्रमण के नोडल अधिकारी शिक्षक बृजेश ढेक सहित प्रवक्ता दीपा बोरा, नीरज नाथ, जगदीश चन्द्र और सुरेंद्रजीत कौर द्वारा इस शैक्षिक भ्रमण दल का नेतृत्व किया। छात्र छात्राओं को सर्वप्रथम 36वीं वाहिनी आईटीबीपी कैंपस लोहाघाट में ले जाया गया जहां पर बच्चों ने सेना में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर उसके बारे में जानकारी दी गई। सेनानी संजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को आईटीबीपी की स्थापना उसके कार्य और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। छात्र छात्रा किस प्रकार सेना आफिसर और सोल्जर बन सकते हैं इसकी जानकारी को विस्तार से बताया। इसके बाद द्वितीय कमान अधिकारीऔर उप सेनानी पंकज शर्मा ने आईटीबीपी में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताई। फोर्स के बल और पराक्रम को प्रदर्शित करती हुई डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। इसके साथ फोर्स के क्यूनिकेशन सिस्टम को प्रदर्शित कर उसकी जानकारी भी दी गई। छात्राओं को प्रेरित करने के लिए आईटीबीपी में चयनित बालिकाओं से वक्तव्य कराया गया।द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा द्वारा छात्रों से नशे से दूर रहते हुए शरीर को मजबूत बनाकर पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।इसके बाद समस्त विद्यार्थियों के साथ 36वीं वाहिनी के सेनानी और अन्य अधिकारियों के साथ छात्र छात्राओं ने ग्रुप फोटो सेशन किया और सेनानी और अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संस्थान से विदा किया। इसके बाद विद्यार्थी केवीके संस्थान सुई लोहाघाट गए जहां डॉ०सचिन पंत, यू0के दिवाकर और वीरेन धोनी द्वारा विद्यार्थियों को कृषि उत्पादन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विभिन्न पॉलीहाउस का एक्सपोजर कराया गया जहां छात्रों ने कृषि सम्बन्धी विभिन्न पौधों का अवलोकन किया।तदन्तर विद्यार्थियों ने कोलीढेक झील का एक्सपोजर किया जहां उन्होंने जल जीवन और पर्यावरण सम्बन्धी बातों को सीखा। प्रधानाचार्य डॉ०सुधाकर जोशी ने विद्यालय को शैक्षिक भ्रमण की अनुमति, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियों और मधुर व्यवहार के लिए सेनानी संजय कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया और साथ ही समस्त अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । कृषि विज्ञान केंद्र सुई लोहाघाट के डॉ०सचिन पंत, यूके दिवाकर और वीरेन धोनी का भी आभार व्यक्त किया।

जरूरी खबरें