Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन हुआ स्वीकार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 31, 2026

प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन हुआ स्वीकार।

चंपावत जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा के द्वारा 19 दिसंबर 2025 को विभाग को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति हेतु आवेदन किया गया था ।जिसे उप शिक्षा अधिकारी लोहाघाट द्वारा संस्तुति सहित अग्रसारित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक चंपावत ने आज 31 मार्च को आदेश जारी किया है ।आदेश में बताया गया गोविंद सिंह बोहरा सहायक अध्यापक रा0उच्च प्राथमिक विद्यालय खतेडा विकासखंड लोहाघाट जनपद चंपावत की आयु शैक्षिक सेवानिवृत्ति की तिथि को 52 वर्ष 9 माह 30 दिन पूर्ण हो चुकी है तथा उन्होंने 20 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है।

नियम 56 में निहित प्रावधान के अंतर्गत शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा का दिनांक 31 मार्च 2026 से शैक्षिक सेवानिवृत्ति स्वीकृत की जाती है। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ सचिव बंशीधर थवाल के द्वारा भी 28 फरवरी 2026 को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का आवेदन दिया गया था जिसे जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के द्वारा 31 मार्च 2026 को स्वीकार कर लिया गया है।

जरूरी खबरें