Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:अध्यापकों के ट्रांसफर से भड़के ग्रामीण आंदोलन की दी चेतावनी शिक्षा विभाग पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 29, 2023
अध्यापकों के ट्रांसफर से भड़के ग्रामीण आंदोलन की दी चेतावनी चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट जीआईसी चोमैल में शिक्षा विभाग के द्वारा एक साथ अंग्रेजी के 2 अध्यापकों का ट्रांसफर कर दिया गया तथा उनकी जगह दूसरे शिक्षक भी नियुक्त नहीं किए गए हैं जिस कारण क्षेत्र की जनता भड़क गई विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष अजय बिष्ट व ग्राम प्रधान चामी प्रकाश महर ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा इंटर के अंग्रेजी प्रवक्ता के साथ-साथ जूनियर के अंग्रेजी अध्यापक का ट्रांसफर कर दिया है तथा उनके स्थान पर अध्यापक भी नहीं भेजे गए हैं जिस कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा पहले से ही अटल उत्कृष्ट विद्यालय की दशा शिक्षकों की कमी के चलते बदहाल चल रही है ऊपर से अंग्रेजी के अध्यापकों का ट्रांसफर करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा शिक्षा विभाग अगर अंग्रेजी के अध्यापक जल्द विद्यालय में नहीं भेजता है तो क्षेत्र के सभी लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे शिक्षा विभाग को छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा लोगों ने कहा सिर्फ अटल उत्कृष्ट नाम रखने से कुछ नहीं होना है नाम के अनुरूप विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए सुविधाएं व शिक्षक होने चाहिए लोगों ने कहा एक और सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरे और उनके लिए शिक्षक तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कहा विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होने के कारण अंग्रेजी के अध्यापक ना होने से उन्हें पढ़ाई करने में काफी दिक्कत है आ रही है उन्होंने जल्द से जल्द विद्यालय में अंग्रेजी के अध्यापक नियुक्त करने की मांग करी है छात्राओं ने कहा उनका विद्यालय भवन भी जर्जर हो चुका है तथा बरसात में कक्षाओं में पानी टपकता है जिस कारण उन्हें पढ़ाई करने में काफी दिक्कतें होती हैं कुल मिलाकर पर्वतीय क्षेत्रों में अटल उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षकों की कमी के चलते बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं जिसमें शिक्षा विभाग की लापरवाही से छात्र-छात्राओं का भविष्य निखरने की बजाय बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है तथा शिक्षा मंत्री के दावे खोखले नजर आ रहे हैं

जरूरी खबरें