Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हम नही सुधरेंगे। कूड़ादान लगने के बावजूद बाहर फेंक रहे है कूड़ा

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

हम नही सुधरेंगे। कूड़ादान लगने के बावजूद बाहर फेंक रहे है कूड़ा

पिछले हफ्ते जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने लोहाघाट महाविद्यालय सड़क की देवदार बनी में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों के द्वारा फेके गए कूड़े का निस्तारण किया गया था । इसके बाद महाविद्यालय सड़क में तीन स्थानों पर कूड़ेदान स्थापित किए गए ताकि लोग कूड़ा दान में कूड़ा फेके ना कि देवदार बनी में। पर कूड़ा दान लगने के बावजूद भी कुछ लोग सुधरने को तैयार नहीं है। उनके द्वारा महाविद्यालय गेट के पास लगे कूड़ादान में कूड़ा न डालकर कूड़ेदान के बाहर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। शायद ऐसे लोगों का यही सोचना है हम नहीं सुधरेंगे चाहे कुछ कर लो। लोगों ने कहा ऐसे लोग स्वच्छता के सबसे बड़े दुश्मन है।

जरूरी खबरें