Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत। पति की लंबी उम्र की कामना।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 10, 2025

महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत। पति की लंबी उम्र की कामना।

चंद्रमा के दर्शन कर तोड़ेंगी सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत।आज पूरे देश में सुहागन महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा गया है। लोहाघाट क्षेत्र में भी महिलाओं के द्वारा करवा चौथ के व्रत को काफी धूमधाम वह भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। जगह-जगह महिलाओं की तरह भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जा रही है क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित प्रकाश पुनेठा ने बताया कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ कहते हैं। यह व्रत सुहागन महिलाओं के द्वारा पति की लंबी उम्र आरोग्यता व अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है। वर्ष भर जो गणेश चौथ के व्रत होते हैं। उसी विधि से इस व्रत मे भी भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर निशा काल में चंद्रमा को अर्घ देकर व्रत पूरा किया जाता है। इस वर्ष लोहाघाट में यह व्रत बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा के द्वारा कलीगांव स्थित शिव मंदिर, हथरंगिया के सर्व देव मंदिर व घरों सार्वजनिक रूप से विधि विधान से पूजा अर्चना कर कथा श्रवण करवाई गई सभी सौभाग्यवती माता बहनों को आशीर्वाद दिया गया। करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया महिलाओं ने कुमाऊनी परिधानों में सज धज कर आज निर्जला व्रत रखा हुआ हैमहिलाओं ने कहा अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत किया जा रहा है उन्होंने बताया रात को भगवान चंद्रमां के दर्शन कर अपने पति की सूरत देख इस व्रत को तोड़ा जाएगा। इस दौरान मीना अधिकारी ,मनीषा कलोनी, हेमा मेहरा, हेमा बिष्ट ,सुमन बिष्ट ,माया अधिकारी, पूजा गहतोड़ी, गीता पाण्डेय मंजू मेहरा ,मीनाक्षी बिष्ट ,अंजू बोहरा ,ललिता जोशी, आशा जोशी, चित्रा जोशी, भावना बोहरा ,सुशीला भट्ट , रेखा गोस्वामी, कविता राय ,माला, पूनम, जोशी,बबीता मेहता, ज्योति मेहता, कल्पना मेहता ,बबीता मेहता, आशा मेहता ,अंजली मेहता ,अंशु मेहता, दीपा देव ,मनीषा धोनी ,आरती मेहता, किरन मेहता, विमला मेहता,उमा फर्त्याल ,रीना फर्त्याल, गीता पुजारी ,मंजू नाथ ,मनीषा, नेहा, बिन्नी ,कोमल, गंगा ,नीरू ,योगिता कविता ,मीना शाही आदि मौजूद रही।

जरूरी खबरें