Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:करवाचौथ को लेकर बाजारों में रही रौनक महिलाओं ने जमकर की खरीदारी व्यापारियों के खिले चेहरे।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 9, 2025

करवाचौथ को लेकर बाजारों में रही रौनक महिलाओं ने जमकर की खरीदारी व्यापारियों के खिले चेहरे। कल 10 अक्टूबर को होने जा रहे करवा चौथ पर्व को लेकर लोहाघाट के बाजारों में आज सुबह से ही रौनक रही विशेष कर साड़ियों व पूजन सामग्री की दुकानों में काफी भीड़ रही। दूर-दूर क्षेत्र से आई महिलाओं के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं ने जमकर खरीदारी की जिस कारण व्यापारियों को चेहरे खिले हुए नजर आए व्यापारियों ने कहा करवा चौथ के पर्व पर अन्य वर्षो की अपेक्षा खरीददारी में कमी नजर आ रही है ।ऑनलाइन व्यापार का भी असर व्यापार में काफी है कहां फिर भी उनका व्यापार अच्छा रहा तो वहीं महिलाओं में करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह नजर आया। महिलाओं ने शाम तक काफी तादाद में साड़ियों व पूजन सामग्री व अन्य वस्तुओं की खरीदारी की।

जरूरी खबरें