Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिना सुरक्षा के मजदूरों से लिया जा रहा है कार्य। नियमों का उल्लंघन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

बिना सुरक्षा के मजदूरों से लिया जा रहा है कार्य। नियमों का उल्लंघन। लोहाघाट के डेसली में पिटकुल द्वारा बनाए जा रहे 132/34 केवी उप केंद्र का कार्य प्रगति पर है। पर कार्य दाई संस्था के द्वारा नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से कार्य लिया जा रहा है। सोमवार को विद्युत उपकेंद्र के बहु मंजिले भवन मे मजदूरों के द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के रंग पुताई का कार्य किया जा रहा था जिस कारण उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हुआ है।मजदूर इतनी ऊंचाई से गिरकर अपनी जान तक गवा सकते हैं। मजदूरों ने बताया संबंधित ठेकेदार के द्वारा उन्हें कोई भी सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए है। कार्य दाई संस्था की यह एक बड़ी लापरवाही है जो मजदूरो की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। पूर्व में भी लोहाघाट क्षेत्र में भवन निर्माण के दौरान लापरवाही के कारण हादसे से हो चुके हैं जिसमें मजदूर की जान तक जा चुकी है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को मजदूरों के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करना चाहिए ताकि मजदूर सुरक्षित तौर पर अपना कार्य पूरा कर पाए। जबकि स्पष्ट नियम है अगर कोई भी मजदूर ऊंचाई पर कार्य कर रहा हो तो उसे सुरक्षा उपकरण के साथ पूरी सुरक्षा दी जाए।

जरूरी खबरें