: लोहाघाट:योग अनुदेशिका सोनिया ने योग साधकों के साथ सड़क में उल्टा चल योग का किया प्रचार
Laxman Singh Bisht
Wed, Feb 12, 2025
योग अनुदेशिका सोनिया ने योग साधकों के साथ सड़क में उल्टा चल योग का किया प्रचार
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट की योग अनुदेशिका सोनिया आर्या न केवल प्रतिदिन अपने साधकों को योगाभ्यास कराती हैं बल्कि योग के प्रचार - प्रसार के लिए भी भरसक प्रयास करती रहती हैं।उनका मानना है कि योग ना केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी शरीर का विकास करता है।सोनिया महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से भी कॉल कर उनकी समस्याओं को सुनती व समस्याओं का समाधान भी करती हैं। आज बुधवार को उनके द्वारा सभी साधकों को साथ लेकर प्रातः काल रोड में उल्टा चलकर योग का प्रचार किया गया तथा।उल्टा चलने के लाभ से भी लोगों को जागरूक किया। अपने संदेश में उन्होंने होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी छात्र - छात्राओं को शुभकामनाएं दीं ।साथ ही उन्होंने परीक्षार्थीयों से परीक्षा का तनाव कम करने व स्मरण शक्ति बढ़ाने हेतु अनुलोम- विलोम करने की सलाह दी है।