Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:युवक मंगल दल चौड़ी राय स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय यूथ अवार्ड के लिए चयनित।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

युवक मंगल दल चौड़ी राय स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय यूथ अवार्ड के लिए चयनित।लोहाघाट के राय नगर चौड़ी के युवक मंगल दल को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। रायनगर चौड़ी के युवक मंगल दल ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। चंपावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने बताया आज 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर देहरादून में राय नगर चौड़ी के युवक मंगल दल को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया युवक मंगल दल अध्यक्ष नीरज राय के नेतृत्व में पूर्व प्रधान जितेंद्र राय , विकास कापड़ी, तरुण जोशी ,अभिषेक राय सम्मान समारोह में भाग लेने देहरादून पहुंच चुके हैं। राजनगर चोरी की ग्राम प्रधान श्रीमती जानकी राय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त राय ,क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित राय,राष्ट्रपति प्राप्त पुरस्कार शिक्षक नरेश चंद्र राय , शिक्षाविद नाथूराम राय सहित समस्त ग्रामीणों ने युवक मंगल दल के युवाओं को बधाइयां दी है। कहा हमें अपने गांव के युवाओं पर नाज है।

जरूरी खबरें